28.6 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेट9 से 16 अगस्त तक मेट्रो से सफर करने वालों के लिए...

9 से 16 अगस्त तक मेट्रो से सफर करने वालों के लिए अलर्ट

दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बढ़ी, यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी

Google News Follow

Related

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि 9 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, क्योंकि इस दौरान कई मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के चलते लंबी कतारें लग सकती हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच को और सख्त करेगा। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 9 अगस्त (रविवार) से लागू होगी और 16 अगस्त (रविवार) तक जारी रहेगी। सुरक्षा जांच के कारण विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान यात्रियों को अधिक समय लग सकता है।

ऐसे में डीएमआरसी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और समय का अतिरिक्त प्रबंध रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। डीएमआरसी ने यात्रियों से सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने और सुरक्षा जांच के दौरान धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है। निगम का कहना है कि ये कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

‘धुरंधर’ बनी नेटफ्लिक्स 2026 की नंबर वन फिल्म

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,790फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें