31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमतदान के लिए फिर कोर्ट पहुंचे जेल में बंद अनिल देशमुख-नवाब मलिक

मतदान के लिए फिर कोर्ट पहुंचे जेल में बंद अनिल देशमुख-नवाब मलिक

Google News Follow

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की अनुमति न मिलने के बाद अब जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक और एनसीपी विधायक अनिल देशमुख एक बार फिर अदालत पहुंचे हैं। इस बार दोनों विधायक 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान करना चाहते हैं। विधान परिषद की रिक्त 10 सीटों के लिए मतदान होना है। इसमें  विधायक ही मतदान करते हैं। अनिल देशमुख विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के वास्ते रिहाई के लिए अदालत का रुख किया है।

एनसीपी नेता ने इस साल के प्रारंभ में उनके द्वारा दायर की गयी जमानत अर्जी में यह आवेदन दिया है। उनके वकील इंदरपाल सिंह ने न्यायमूर्ति एन जे जमादार की एकल पीठ के सामने आवेदन का उल्लेख किया। अदालत ने इस विषय पर सुनवाई की तारीख 15 जून तय की है। सिंह ने कहा, ‘‘आवेदन में देशमुख ने 20 जून को बांड पर रिहा करने का अनुरोध किया है, ताकि वह विधानपरिषद चुनाव में अपना वोट डाल पायें।’’ देशमुख ने पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत से भी राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के वास्ते 10 जून को रिहा करने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल दो नवंबर को देशमुख को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसी तरह मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक ने भी विधान परिषद चुनाव में वोटिंग के लिए याचिका की है। विधान परिषद के इस चुनाव में सत्तारूढ़-शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने दो -दो प्रत्याशियों, जबकि विपक्षी भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें  

राहुलजी गांधी बने रहें, सावरकर बनने के झांसे में न आएं – भाजपा

मुसेवाला हत्या मामला : पुणे से संतोष जाधव गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें