31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटतौकते की तबाही : अरब सागर से निकाले गए 26 शव, अब...

तौकते की तबाही : अरब सागर से निकाले गए 26 शव, अब भी 49 लोगों की तलाश  

Google News Follow

मुंबई। अरब सागर में चक्रवात तौकते की वजह से फंसा पी-305 पर मौजूद लोगों में से कम से कम 26 की मौत हो चुकी है, 49  लोग अब भी लापता हैं। अब तक अरब सागर से 26 शवों को निकाला जा चुका है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।नौसेना ने बताया गया कि खराब मौसम के बावजूद जवानों ने पी-305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को ‘ठगबोट’ वारप्रदा से बचाया गया है। बार्ज पी-305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। बार्ज एसएस-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं।

इंडियन नेवी के मुताबिक, ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं। इन जहाजों को ओएनसीजी की मदद से खींच कर वापस लाने की कोशिश जारी है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, तलाश एवं बचाव अभियान अभी जारी है और लोगों को तट तक सुरक्षित लाने की उम्मीद हमने अब तक नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद समय बीतने के साथ क्षीण पड़ती जा रही है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य जहाजों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें