28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविस अध्यक्ष चुनाव से पहले रद्द हो भाजपा विधायकों का निलंबन

विस अध्यक्ष चुनाव से पहले रद्द हो भाजपा विधायकों का निलंबन

 विधानसभा में फडणवीस की मांग, मंगलवार को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

Google News Follow

Related

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सदन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 12 विधायकों ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पास आवेदन किया है। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले उनका निलंबन रद्द किया जाना चाहिए। विधानमंडल के मानसून सत्र में ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।

आखिरकार महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के  चुनाव का मुहूर्त निकल आया है। 28 दिसंबर को ध्वनिमत से चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन 27 दिसंबर तक दाखिल किया जा सकेगा। मौजूदा शीतकालीन सत्र का समापन 28 दिसंबर को होने वाला है।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के बजाय ध्वनि मत से कराने को लेकर नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को  विधानसभा द्वारा ध्वनि मत से पारित किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को मतदान कार्यक्रम जारी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, संग्राम थोपटे और अमीन पटेल के नाम की चर्चा है।

इसमें थोपटे का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। दूसरी ओर, गुप्त मतदान के बजाय ध्वनि मत से विधानसभा अध्यक्ष चुनाव कराने के सरकार के कदम का विरोध करने वाली भाजपा ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने की घोषणा की है। हालांकि इसकी संभावना कम नज़र आ रही है।

ये भी पढ़ें

शक्ति कानून पारित, रेप के दोषियों को मिलेगी फांसी की सजा

महाराष्ट्र में सांसद-विधायक भी सुरक्षित नहीं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें