29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा के नक्शे कदम पर कांग्रेस, बनाया उत्तर भारतीय सेल  

भाजपा के नक्शे कदम पर कांग्रेस, बनाया उत्तर भारतीय सेल  

Google News Follow

भाजपा की देखा देखी अब कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र कांग्रेस में उत्तर भारतीय सेल गठित कर दिया है। पार्टी में पहली बार इस तरह का प्रकोष्ठ बनाया गया है। जबकि महाराष्ट्र भाजपा व मुंबई भाजपा में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ वर्षो से कार्यरत है। नानपुर के उमाकांत अग्निहोत्री को कांग्रेस के उत्तर भारतीय सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश में उत्तर भारतीयों की बढ़ती संख्या हर पार्टियों को आकर्षित कर रही है यही वजह है कि अब तक सिर्फ बीजेपी में प्रदेश स्तर पर बनाए जाने वाले उत्तर भारतीय मोर्चा को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने पहली बार उत्तर भारतीय सेल का गठन प्रदेश स्तर पर किया है महाराष्ट्र कांग्रेस ने उत्तर भारतीय सेल का गठन करते हुए उत्तर भारतीयों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है ।

आने वाले कुछ महीने में प्रदेश में करीब एक दर्जन महानगरपालिका और कई जिला पंचायतों के चुनाव हैं ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रदेश महासचिव  नागपुर के उमाकांत अग्निहोत्री को जिम्मेदारी सौंपी है। उमाकांत अग्निहोत्री संजय निरुपम के संगठन उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष है।

उमाकांत अग्निहोत्री की मानें तो आने वाले समय में उत्तर भारतीयों को सम्मानजनक स्थिति में कांग्रेस में जोड़ना है और टिकट बंटवारे में भी संख्या बल के हिसाब से उत्तर भारतीयों को हिस्सेदारी दिलाना है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अग्निहोत्री को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद, विधायक विकास ठाकरे, विधायक शिशिर नाइक, अतुल कोटेचा, राजा तिड़के, बाबूलाल विश्वकर्मा तथा उमेश डांगे सहित कई उत्तर भारतीय कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

विस अध्यक्ष चुनाव से पहले रद्द हो भाजपा विधायकों का निलंबन

मतदान से डरी सरकार ने बदल डाला नियम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें