28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेवेंद्र फडणवीस बोले-पीएम को लेकर जान बुझकर विवाद खड़ा कर रही एमवीए...

देवेंद्र फडणवीस बोले-पीएम को लेकर जान बुझकर विवाद खड़ा कर रही एमवीए सरकार

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस कोकण दौरा,हालात का लिया जायजा

Google News Follow

मुंबई। एक तरफ जहां महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस कोकण चक्रवाती तूफान का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं, वहीं एमवीए सरकार शिवसेना-एनसीपी के नेता पीएम मोदी को निशाना बनाकर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केंद्र सभी चक्रवात प्रभावित राज्यों की मदद करेगा।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महा विकास आघाडी सरकार प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा कर रही है। मोदी ने चक्रवात प्रभावित गुजरात का दौरा किया था और राज्य को राहत कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चक्रवात प्रभावित सभी राज्यों की केंद्र आर्थिक मदद करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में पत्रकारों से कहा, ‘ महाराष्ट्र में एमवीए सरकार जानबूझकर प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे को लेकर विवाद खड़ा कर रही है।’विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र में चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और वह केंद्र को हुए नुकसान के बारे में बताएंगे।

वहीं एनसीपी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र और गोवा सहित छह राज्यों में चक्रवाती तूफान की वजह से नुकसान पहुंचा है, पर केंद्र सरकार ने गुजरात को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र-गोवा के लिए भी आर्थिक सहायता की घोषणा करने की उम्मीद जाहिर की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें