29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीढ़ियों से मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय हुए मुंबईकर: फडणवीस

पीढ़ियों से मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय हुए मुंबईकर: फडणवीस

उत्तर भारतीय संघ में  बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह का उद्घाटन, पुरानी पीढ़ी ने संघर्ष कर समाज के हर क्षेत्र में बनाया स्थान

Google News Follow

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीढ़ियों से मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय अब पूरी तरह महाराष्ट्र की संस्कृति में रच-बस कर मुंबईकर बन गए हैं। हमारे साथ काम करने वाले कई उत्‍तर भारतीयों को देखकर लगता ही नहीं कि वे उत्तर भारत से आए हैं। उन्‍होंने यह बात उत्‍तर भारतीय संघ, मुंबई की तरफ से कैंसर मरीजों और उनके परिजनों और तीर्थयात्रियों के लिए नवनिर्मित बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह का उद्घाटन करते हुए कही। शुक्रवार शाम को बांद्रा पूर्व स्थित उत्‍तर भारतीय संघ भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
मंत्रोच्चार के बीच बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह का उद्घाटन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मराठा योद्धा हरियाणा और बुंदेलखंड जाकर वहां की संस्कृति में पूरी तरह रच बस गए, उसी तरह उत्‍तर भारतीय भी मुंबई और महाराष्ट्र की संस्कृति में समाहित हो गए हैं। फडणवीस ने कहा कि उत्तर भारतीयों की पांचवी पीढ़ी मुंबई में निवास कर रही है और अब वे इस तरह से पूरी तरह मुंबईकर हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर भारतीयों की पुरानी पीढ़ी ने यहां आकर बहुत संघर्ष किया और समाज के हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया।

कर्मयोगी आरएन सिंह
दिवंगत भाजपा विधायक व उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष रहे आरएन सिंह को कर्मयोगी बताते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्‍होंने अपनी कमाई से अर्जित धन को समाज सेवा में लगा दिया। आरएन सिंह के रहते हुए इस अतिथि गृह का उद्घाटन नहीं हो पाया था, आज बड़ी खुशी की बात है कि उत्तर भारतीय संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के नेतृत्व में यह काम पूरा हो रहा है। अतिथि गृह में कैंसर मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां बेहद कम दाम पर भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा उत्तर भारतीय संघ में बने हॉल को भी बेहद कम कीमत में उत्तर भारतीय सहित अन्य भाषी समाज को उपलब्‍ध कराया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएन सिंह ने अपने दम पर अपना वजूद खड़ा किया। समाजसेवा के अनगिनत काम किए। अब एक रुपए में डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराने के उनके सपने को संतोष आरएन सिंह को पूरा करने का संकल्प करना होगा। उम्मीद है कि वे इस संकल्प को जल्द ही पूरा करेंगे। हम सब मिलकर आरएन सिंह के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।


..तब तक नहीं बैठेंगे चैन से 

उत्तर भारतीय संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने अपने जोशीले भाषण में कहा कि जब तक उत्तर भारतीय समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा नहीं पहुंचा देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय संघ ने सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने की योजना बनाई है, जिसमें तीन से चार मराठी जोड़ों का विवाह भी कराया जाएगा फडणवीस को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आपने उत्तर भारतीय समाज को नई पहचान देते हुए मेरे पिता आरएन सिंह को विधायक बनाया, आपका यह एहसान हम जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष मंगल प्रभात लोढा, पूर्व मंत्री नसीम खान, भाजपा विधायक आशीष शेलार, राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री रमेश दुबे, महाराष्‍ट्र उत्‍तर भारतीय मोर्चा अध्‍यक्ष संजय पांडे, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह, उत्‍तर भारतीय संघ युवा मोर्चा अध्‍यक्ष संजय सिंह, आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

Mumbai: हनुमान चालीसा के लिए लाउडस्पीकर का वितरण 16 अप्रैल से  

JNU Dispute: हटाए गए भगवा झंडे, जुबानी जंग शुरू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें