29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटधनंजय मुंडे-करुणा शर्मा की आने वाली है प्रेम कहानी,‘दूसरी पत्नीʼलिखेगी किताब

धनंजय मुंडे-करुणा शर्मा की आने वाली है प्रेम कहानी,‘दूसरी पत्नीʼलिखेगी किताब

Google News Follow

मुंबई। सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी करुणा शर्मा अब अपनी प्रेम कहानी पर किताब लिखने वाली हैं। करुणा ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया है। पिछले दिनों करुणा की छोटी बहन ने मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था उसके बाद करुणा भी सामने आई थी जिसके बाद मंत्री मुंडे ने खुद स्वीकार किया था कि करुणा उनके दो बच्चों की मां हैं और दोनों वर्षों से पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। धनंजय मुंडे की लिव इन पार्टनर करुणा ने एक फेसबुक पोस्ट में घोषणा की है कि वे अपने जीवन पर आधारित पुस्तक प्रकाशित करेंगी।

ऐसे में धनंजय मुंडे के जीवन में फिर से उथल-पुथल मच सकती है और किसी तरह शांत हुआ दुष्कर्म का मामला फिर भड़क सकता है। बता दें कि मुंडे पर एक महिला द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि शिकायत करने वाले महिला से उनका कोई संबंध नहीं है, लेकिन उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा से उनके वर्ष 2003 से आपसी सहमति से संबंध हैं। यह बात मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को पता थी। सहमति के आधार पर बने इन संबंधों से मुझे एक लड़का और एक लड़की है। इन दोनों बच्चों को मैंने अपना नाम भी दिया है। स्कूल में एडमिशन से लेकर सभी दस्तावेजों में पिता के तौर पर मेरा नाम है।

यह बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं। मेरे परिवार में पत्नी और मेरे बच्चों ने इन बच्चों को भी परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया है। मुंढे की यह पोस्ट सामने आने के बाद खासा विवाद खड़ा हो गया था। विपक्ष ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि बलात्कार की शिकायत वापस होने के बाद यह मामला शांत हो गया था, लेकिन अब करुणा की पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा से यह विषय फिर चर्चा में आ गया है। करुणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम जीवनगाथा जल्द की प्रकाशित होने वाली है। यह बात कहते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। इसमें लिखा है कि एक आश्‍चर्य जनक प्रेम कथा, जल्द ही आने वाली है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें