30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्रांति रेडकर का CM ठाकरे को पत्र, अगर बालासाहेब ठाकरे होते तो...

क्रांति रेडकर का CM ठाकरे को पत्र, अगर बालासाहेब ठाकरे होते तो…

Google News Follow

मुंबई। समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर कहा कि बचपन से ही मराठी मानुष के लिए न्याय और हक की लड़ाई लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए ही छोटे से बड़ी हुई मैं एक मराठी लड़की हूं! छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे इनके आदर्शों को लेकर ही मैं बड़ी हुई हूं। किसी पर अन्याय नहीं किया जाए और खुद पर होने वाला अन्याय बिल्कुल सहन ना किया जाए यह मैंने इन दोनों से सीखा है। उसी पाठ का पालन करते हुए आज मैं मेरी निजी जिंदगी पर हमला करने वाले उपद्रवी लोगों के खिलाफ अकेली खड़ी हूं। लड़ रही हूं। सोशल मीडिया और उस पर मौजूद लोग सिर्फ इसका मजा ले रहे हैं।

रोज सवेरे आबरू के चीथड़े उड़ाए जाते हैं: मैं कलाकार हूं और राजनीति मुझे समझ में नहीं आती और उसमें मुझे पढ़ना भी नहीं है। हमारा कोई संबंध नहीं होते हुए भी रोज सवेरे हमारे आबरू के चीथड़े उड़ाए जाते हैं। शिवराय के राज्य में एक स्त्री की गरिमा के साथ खेला जा रहा है। मजाक उड़ाया जा रहा है। आज बालासाहेब होते तो उन्हें निश्चित यह स्वीकार नहीं होता। एक महिला और उसके परिवार पर होने वाले निजी हमले यह बड़े लोगों का कितना नीच स्वरूप है यह हमेशा उनके विचारों से हम तक पहुंचा है। उनकी छाया और उनकी प्रतिमा हम आप में देखते हैं आप हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और आप पर हमें पूरा विश्वास है आप कभी भी मुझे और मेरे परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे इसका मुझे पूरा विश्वास है। मराठी मानुस होने के नाते मैं आपसे न्याय की अपेक्षा कर रही हूं आप हमारे साथ योग्य न्याय करें ऐसी विनती है।
वानखेड़े की बहन का आरोप:  समीर वानखेड़े की बहन यासमीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से शिकायत की है। रेखा शर्मा ने कहा कि यासमीन ने हमें ज्यादातर अपने भाई के बारे में लिखा है लेकिन उसने यह भी उल्लेख किया है कि उसका ऑनलाइन पीछा किया गया था। हम इस पर डीजीपी महाराष्ट्र को लिखेंगे। वह अपने भाई के मामले में पुलिस से संपर्क कर सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें