29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआठवले का मलिक पर पलटवार: झूठा है NCB व BJP के कनेक्शन का...

आठवले का मलिक पर पलटवार: झूठा है NCB व BJP के कनेक्शन का आरोप 

Google News Follow

मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले नवाब मलिक के आरोपों को नकारते हुए जोरदार हमला बोला है। आठवले ने रविवार को कहा कि बीजेपी का नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीबी एक अलग और स्वतंत्र निकाय है।’ बता दें कि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में पकड़े जाने के बाद आरोप लगाया है कि एनसीबी और बीजेपी का कनेक्शन है।

अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, ‘एनसीबी (NCB) एक स्वतंत्र निकाय है। इसका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, जब इसकी गतिविधियों और कामकाज की बात आती है तो राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से असंबंधित और अप्रासंगिक हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मलिक जानबूझकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। एनसीबी अपना काम सही तरह से कर रही है।’ बता दें इससे पहले शनिवार को मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई यूनिट के जोनल डायरेक्टर और बीजेपी नेताओं के बीच एक कनेक्शन है। उन्होंने ये भी दावा किया समीर वानखेड़े और बीजेपी नेताओं में बातचीत हो सकती है। मलिक ने सवाल करते हुए ये भी कहा कि एनसीबी ने किसके निर्देश पर उन तीन लोगों को रिहा किया, जब क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था।
नवाब मलिक ने शनिवार को दावा किया कि एनसीबी ने पिछले हफ्ते मुंबई तट के पास गोवा जा रहे एक क्रूज जहाज से शुरू में 11 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से तीन को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया था, जिसमें भाजपा नेता मोहित भारतीय के एक रिश्तेदार भी शामिल थे। मालूम हो कि एनसीबी ने मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज से शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य लोग को ड्रग्स रखने और लेने के आरोप किया था। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया उन्होंने एनसीबी और बीजेपी पर सांठगांठ का आरोप लगाया था। इसके जवाब में एनसीबी ने प्रेस वार्ता कर मलिक के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें