27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई और हावड़ा के बीच दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

मुंबई और हावड़ा के बीच दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Google News Follow
मुंबई। रेलवे ने मुंबई और हावड़ा के बीच विशेष शुल्क पर पूर्ण आरक्षित सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 02095 दुरंतो स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से दिनांक 13 जून 2021 से 30 जून 2021 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को शाम 17.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 20.05 बजे हावड़ा (कोलकता) पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02096 दुरंतो स्पेशल हावड़ा से दिनांक 11 जून 2021 से 29 जून 22021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को 05.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन भुसावल, नागपुर, रायपुर, बिलासपुर और टाटानगर में रुकेगी। ट्रेन में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 3 वातानुकूलित -2 टीयर, 12 वातानुकूलित -3 टीयर, 1 पैंट्री कार (भोजनयान) कोच संलग्न है। पूर्ण रूप से आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02095 के लिए  बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 12 जून को सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर प्रारम्भ होगी।
 … तो अब यात्रा के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी: वहीं, भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के बीच बड़ा फैसला ले सकता है। खबरों की माने तो रेलवे नियमों बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्रा के दौरान कोरोना जुड़े कोई भी टेस्ट मान्य नहीं होगा। अब यात्रियों को इस दौरान कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट को अनिवार्य बनाया जा सकता है। रिपोर्ट की माने तो यदि किसी व्यक्ति को कोविड-19 का टीका लगाया गया है और उसके पास वैक्सीन प्रमाणपत्र है या उसके पास आरोग्य सेतु ऐप पर वैक्सीन प्रमाणपत्र है, तो वह बिना किसी समस्या के ट्रेन यात्रा करने के योग्य होगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें