28 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़; आठ महिलाओं की...

बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़; आठ महिलाओं की मौत

घटना की गहन जांच के निर्देश

Google News Follow

Related

बिहार के नालंदा जिले स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार(31 मार्च)को धार्मिक मेले के दौरान भगदड़ मचने से भयावह हादसा हुआ। हादसे में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे, जिससे भारी भीड़ हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में भगदड़ में बदल गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और बाहर निकलने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं और घायलों को तुरंत नालंदा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस समय नालंदा में मौजूद हैं। वह नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई हैं।

बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही, मंदिर परिसर में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए पटना आयुक्त को बिहार शरीफ भेजा गया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भीषण भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक: विधायकों को मुफ्त मिलेंगे 3 IPL और 2 अंतरराष्ट्रीय मैच टिकट

“भारत-पाक संभावित तनाव में भारत का नहीं देंगे साथ”: अमेरिका का रुख साफ़

दक्षिण लेबनान में विस्फोट: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के दो शांति सैनिकों की मौत

BMC को मिली पहली महिला कमिश्नर; भुषण गगरानी के रिटायरमेंट के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें