30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऑल्ट ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी!

ऑल्ट ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी!

कहा- ‘2021 से नहीं है कोई संबंध’

Google News Follow

25 जुलाई 2025 को केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया। इनमें उल्लू, ऑल्ट, बिग शॉट्स, देशीफ्लिक्स, बूमेक्स, गुलाब ऐप, कंगन ऐप और बुल ऐप जैसे नाम शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स पर बेहद अश्लील कंटेंट और अनैतिक विज्ञापनों के प्रसारण को लेकर यह कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के बाद मीडिया और सोशल मीडिया में ऐसी अटकलें लगने लगीं कि ऑल्ट ऐप एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की सब्सिडियरी है, और बैन के बाद एकता कपूर को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इन दावों पर अब खुद एकता कपूर ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

एकता कपूर के एक्स अकाउंट से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि एकता कपूर और शोभा कपूर का ऑल्ट से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। जून 2021 में ही वे ऑल्ट से पूरी तरह अलग हो गई थीं। इसलिए अगर कोई दावा करता है कि उनका अब भी कोई जुड़ाव है, तो हम कड़े शब्दों में उसका खंडन करते हैं। मीडिया से निवेदन है कि सही और सटीक जानकारी दें। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड सभी नियमों और कानूनों का पालन करता है और अपनी कंपनी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से चलाता है।”

गौरतलब है कि बालाजी टेलीफिल्म्स एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर द्वारा 1984 में स्थापित एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस है, जिसने भारतीय टेलीविजन जगत को कई आइकॉनिक सीरियल्स दिए हैं। इनमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, पवित्र रिश्ता, कसौटी जिंदगी की, कुंडली भाग्य, बड़े अच्छे लगते हैं और जोधा अकबर जैसे शो शामिल हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

सरकार द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत है कि ओटीटी और डिजिटल माध्यम पर प्रसारित होने वाले कंटेंट पर अब अधिक निगरानी रखी जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि आईटी अधिनियम और डिजिटल मीडिया आचार संहिता के तहत कोई भी प्लेटफॉर्म कानून की अनदेखी नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें:

हृदय, किडनी, लिवर से लेकर दिमाग तक फायदेमंद: काली उड़द की दाल

रेणुका स्वामी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता दर्शन की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित !

“अनुभवी कलाकारों की तुलना में इंफ्लुएंसर्स को ज्यादा मौके मिलते हैं”: समृद्धि शुक्ला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें