29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअनंत चतुर्दशी के मद्देनजर ठाणे में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर ठाणे में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Google News Follow

ठाणे। बारिश और सड़कों पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ठाणे में जगह-जगह यातायात बुरी तरह बाधित है, ट्रैफिक जाम हो रहा है। लिहाजा, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर गणोशमूर्ति विसर्जन के लिए लोगों के सुविधार्थ तथा यातायात को सुचारू-सुरक्षित बनाने ठाणे पुलिस आयुक्तालय सीमा क्षेत्रांतर्गत सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर 19 सितंबर तक पाबंदी लगा दी गई है। घोड़बंदर रोड से ठाणे शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को गायमुख सीमा पर ही प्रवेश से रोक दिया गया है।

ग्रामीण सीमाओं पर भी रोक

साथ ही, भिवंडी, वसई, चिंचोटी से आने वाले सभी वाहनों को मालोडी टोल नाके पर ही ठाणे ग्रामीण की सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। वाड़ा होकर भिवंडी आने वाले वाहनों को अंबाड़ी नाके पर ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश से रोक दिया गया है। नासिक-पड़घा-वडपा-भिवंडी आने वाले वाहनों को वडपा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। शहापुर-पड़घा होकर कल्याण आने वाले वाहनों को पड़घा टोल नाके पर तथा मुरबाड़ रोड होकर कल्याण आने वाले वाहनों को म्हरल गांव में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

आनंदनगर-मॉडेला-शीलफाटा पर प्रवेश वर्जित

नवी मुंबई में तलोजा सीमेंट रोड के उसत्ने फाटा पर अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मुंबई से आनंदनगर चेक नाका होते हुए ठाणे आने वाले वाहनों को आनंदनगर चेक नाके पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। मुंबई से मॉडेला चेक नाका होते हुए ठाणे आने वाले वाहनों को मॉडेला चेक नाके पर तथा नवी मुंबई में कलंबोली के जरिए मुंब्रा आने वाले वाहनों को शील फाटा, कल्याण फाटा पर प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

विसर्जन के अंत तक लागू

ठाणे ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपायुक्त श्रीकृष्ण कोकाटे के मुताबिक यह पाबंदी 19 सितंबर को सुबह 7 से 11 बजे तक और 20 सितंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक या गणेशमूर्ति विसर्जन के अंत तक लागू रहेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें