29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटहर रोज महाराष्ट्र में लगेगा 15 लाख लोगों को टीका

हर रोज महाराष्ट्र में लगेगा 15 लाख लोगों को टीका

कोरोना टीकाकरण बढ़ाने विशेष अभियान 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ आठ से 14 अक्टूबर के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी और इस दौरान प्रतिदिन 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रहेगा। टोपे ने पत्रकारों से कहा कि 15 अक्टूबर तक 100 करोड़ लोगों के कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के मद्देनजर ‘मिशन कवच कुंडल’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को उनके साथ चर्चा की थी। मंत्री ने कहा, ”हम 8 से 14 अक्टूबर के बीच ‘मिशन कवच कुंडल’ चलाएंगे जिसके तहत हमने रोजाना 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।”

को-विन ऐप के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर तक देश में 92.85 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगायी जा चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 8.54 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। इस बीच, गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी गोवा का छोटा सा गांव सुरला राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां सभी वयस्क लोगों को कोविड-रोधी टीका लग चुका है। अधिकारी ने कहा कि सत्तारी तालुका स्थित गांव में कुल 400 पात्र लाभार्थियों को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें