29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी में धमाका; केंद्र की ओर से मृतक...

आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी में धमाका; केंद्र की ओर से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद!

Essientia फार्मास्युटिकल कंपनी में पहले जोरदार विस्फोट हुआ और फिर आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समय रहते स्थानिक प्रशासन की तरफ से राहत बचाव का काम शुरू किया गया।

Google News Follow

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के अच्युतापुरम में एक फार्मा कंपनी में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस फार्मा कंपनी की एक यूनिट में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होने की बात हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार, 21 अगस्त की दोपहर को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फार्मा कंपनी एस्सिएंटिया में हुए भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब धमाका हुआ तब कंपनी के कई कर्मचारी दोपहर के भोजन के लिए बाहर गए थे, इस वजह से कई  कर्मचारियों की जान बची है।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में कंपनी में हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नरेंद्र मोदी ने PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की है।

Escientia फार्मास्युटिकल कंपनी में पहले जोरदार विस्फोट हुआ और फिर आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समय रहते स्थानिक प्रशासन की तरफ से राहत बचाव का काम शुरू किया गया। फिलहाल दमकल कर्मियों और पुलिस द्वारा बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें:

हमें 25 लाख किसानों को संसद की ओर ले जाना चाहिए था: राकेश टिकैत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें