29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटफडणवीस का आरोप: ठाकरे सरकार विपक्ष के नेताओं को फंसाने रच रही...

फडणवीस का आरोप: ठाकरे सरकार विपक्ष के नेताओं को फंसाने रच रही साजिश    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा में बोलते हुए, फडणवीस ने ठाकरे सरकार को फटकार लगाई। फडणवीस ने विधानसभा में खुलासा किया कि कैसे ठाकरे सरकार ने विपक्ष के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति प्रगतिशील है। हम राजनीतिक विरोधी हैं ,लेकिन दुश्मन नहीं।  उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर सरकार लोकतंत्र में विपक्ष को खत्म करने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं होगा। फडणवीस ने विधानसभा में एक पेन ड्राइव सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव में वीडियो के सबूत हैं, जिसमें सत्तापक्ष साजिश रच रहा है। उन्होंने बीजेपी नेता गिरीश महाजन को किस तरह साजिश में फंसाया, इसकी पूरी कहानी बताई। बता दें कि कुछ दिन पहले ही महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
फडणवीस ने दावा किया कि इन सबके पीछे प्रवीण चव्हाण ही मास्टरमाइंड है। प्रवीण चव्हाण महाराष्ट्र सरकार के विशेष लोक अभियोजक है। फडणवीस ने कहा कि विशेष लोक अभियोजक कार्यालय राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ साजिश रचने की जगह बन गई है। फडणवीस ने कहा कि उनके पास पूरी घटना की 300 घंटे की वीडियो फुटेज है। उन्होंने कहा कि इस पूरे फुटेज की सामग्री से 25 से 30 वेब सीरीज बनाई जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें 

 

ED के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR

किसान कर्ज माफी योजना: 45000 पात्र खाताधारकों ने नहीं किया दावा 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें