29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग,6 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी  

मुंबई: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग,6 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई के भाटिया अस्पताल के नजदीक एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई। इस हादसे में लगभग 6 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 15 लोगों के झुलसने की खबर है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड 13 गाड़ियां मौजूद हैं।घायलों को असितल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह आग तीसरे लेवल की है। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के तारदेव इलाके में नाना चौक स्थित कमला बिल्डिंग की अठारहवीं मंजिल पर सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल -3 आग के रूप में बताया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, साथ ही पांच एंबुलेंस भी हैं। घायलों में से सात को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन की बाद में मौत हो गई अन्य दो की हालत स्थिर बताई जा रही है। पंद्रह घायलों को पास के भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि  भाटिया अस्पताल के सभी बेड फुल है। इसलिए आसपास के अस्पतालों के बेड  खाली करने को कह गया है। वहीं इमारत में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

आरएन सिंह को मनपा सदन ने दी श्रद्धांजलि

संरक्षित समुद्री जीवों को समुद्र में छोड़ने पर मछुआरों को मिला मुआवजा

गोवा चुनाव: उत्पल पर्रिकर पणजी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें