29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली जबकि महाराष्ट्र में दूसरी मौत,...

मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली जबकि महाराष्ट्र में दूसरी मौत, जानें मामला

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। अब कई जिलों में कोरोना प्रोटोकॉल में भी छूट दी गई है। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक महिला की पहली मौत हो गई। जबकि महाराष्ट्र में यह दूसरा मामला है। इससे पहले डेल्टा प्लस वेरिएंट से ही रत्नागिरी में 80 साल की महिला की मौत 13 जून को हुई थी।

मुंबई महिला की मौत का मामला 11 अगस्त को उजागर हुआ। जबकि महिला वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी। राज्य सरकार ने बीएमसी को जानकारी दी कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित है। इसके बाद बीएमसी ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बातचीत करनी शुरू की। ये महिला में उन सात लोगों में से एक थीं। बीएमसी अधिकारियों को उनके परिवार ने बताया है कि उनकी मौत 27 जुलाई को हुई थी। अब उनके संपर्क में आए दो और लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि 63 वर्षीय मरीज का डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया था। इसके बाद हमने उनके संपर्क में आए 6 कोरोना पॉजिटिव लोगों के सैंपल पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए गए। इस जांच में 6 में संपर्क में आए 2 और लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए. जबकि बाकी लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी। इसलिए उन्हें घर पर ही ऑक्सीजन दी जा रही थी।
महिला ने कोरोना वायरस की दोनों डोज ली थी, इसके बाद भी वो 21 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव हो गईं। इसके बाद 24 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और तीन बाद उनकी मौत हो गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें