27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमनी लॉन्डिंग केस: क्या होगा अनिल देशमुख का? आज PMLA कोर्ट में पेशी 

मनी लॉन्डिंग केस: क्या होगा अनिल देशमुख का? आज PMLA कोर्ट में पेशी 

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की ईडी की कस्टडी 6 नवंबर को समाप्त हो रही है।  उन्हें आज यानी शनिवार को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जायेगा। बता दें कि अनिल देशमुख पर धन शोधन का आरोप है। साथ ही उनका परिवार भी संदेह के घेरे में है। उन्हें 1 नवम्बर को देर रात गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए 100 करोड़ की वसूली के आरोप मामले से ही जुड़ा हुआ है। देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के बर्खास्त API सचिन वाजे ने भी वसूली का आरोप लगाया है। मुंबई की तलोजा जेल में बंद वाजे फिलहाल मुंबई पुलिस की कस्टडी में है और उसकी हिरासत भी आज यानी शनिवार को  खत्म हो रही है।
ED का आरोप है कि देशमुख ने अपने पद का दुरुपयोग किया और एंटीलिया केस के आरोपी सचिन वाजे के जरिये मुंबई के अलग-अलग बार और रेस्त्रां से 4.70 करोड़ रुपए की उगाही कराई थी। अवैध वसूली के मामले में अनिल देशमुख के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार यानी 5 नवंबर को उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि उन्होंने ED से 7 दिन का समय मांगा है।

बता दें कि अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इस मामले की जांच कर रहे चांदीवाल आयोग को एक हलफनामा भेजा है कि उनके पास अनिल देशमुख के खिलाफ और कोई सबूत नहीं हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के नेतृत्व में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें