30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसमीर वानखेड़े को दोबारा डीआरआई भेजा गया 

समीर वानखेड़े को दोबारा डीआरआई भेजा गया 

Google News Follow

पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को अब राजस्व खुफ़िया निदेशलय (डीआरआई) विभाग दोबारा भेज दिया गया है। इससे पहले समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी जोनल डायरेक्टर पर कार्यरत थे। समीर वानखेड़े तब चर्चा में आये थे जब उन्होंने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को एक क्रूज से ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक उन पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि अब मलिक उन पर हमलावर हैं।

एक बार फिर समीर वानखेड़े को डीआरआई भेज दिया गया। मालूम हो कि समीर आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें डीआरआई से बदली कर उन्हें मुंबई एनसीबी जोनल डायरेक्टर  बनाया गया था। अब दोबारा उन्हें डीआरआई भेज दिया गया।

बता दें कि समीर वानखेड़े 2008  बैच के आईएएस अधिकारी हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। समीर वानखेड़े राजस्व अधिकारी हैं। सबसे पहले उन्हें मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिप्टी कमिश्नर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उनके काम को देखते हुए आंध्र प्रदेश और दिल्ली भी भेजा जा चुका है। बताया जाता है कि समीर वानखेड़े ड्रग्स मामले को पकड़ने में महारत हासिल है।

समीर वानखेड़े को मुंबई एनसीबी का जोनल डायरेक्टर बना कर भेजा गया। जहाँ उन्होंने सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की।  बताया जा रहा है समीर वानखेड़े ने दो सालों में ड्रग्स के कई मामले पकड़े और अब तक उन्होंने 17 हजार करोड़ से अधिक ड्रग्स गिरोह का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें 

और पूरे हो गए किसान रेल के 900 फेरे 

वरिष्ठ अधिकारियों के लापरवाही से IAS बनने से चुके महाराष्ट्र के कई अधिकारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें