29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगडकरी का ठाकरे को ‘लेटर बम’

गडकरी का ठाकरे को ‘लेटर बम’

, शिवसैनिकों के उपद्रव से हाइवे का काम करना पड़ेगा बंद!

Google News Follow

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को नाराजगी भरा एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने वाशिम जिले में शिवसेना के लोकप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय महामार्ग के काम में रुकावटें डालने और तोड़-फोड़ किए जाने की शिकायत की है. इस पत्र में नितिन गडकरी ने उल्लेख किया है कि शिवसेना के कार्यकर्ता कॉन्ट्रैक्टरों की मशीनों और सामानों को तोड़फोड़ और जलाकर अधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों के दिलों में दहशत पैदा कर रहे हैं। वे अक्सर आकर काम बंद करवा देते हैं.नितिन गडकरी ने लिखा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो महाराष्ट्र में नेशनल हाइवे के काम को मंजूरी देने से पहले हमारे मंत्रालय को गंभीरता से विचार करना पड़ेगा, उन्होंने सीएम को लिखे अपने पत्र में कहा है कि अगर काम को आगे बढ़ाना है तो आपके हस्तक्षेप की आवश्यकता है> नितिन गडकरी का पत्र मिलते ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तुरंत इस मामले में पहल करते हुए राज्य के गृह विभाग को तत्काल जांच करने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य में शुरू नेशनल हाइवे के कामों में रूकावटें डालने का काम  तीन जगहों पर हो रहा है। अगर आधे में काम छोड़ दिया गया तो दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी. उन्होंने लिखा है कि वाशिम शहर के12 किलोमीटर की दूरी में बायपास रोड बनाने का काम शुरू है. लेकिन शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप की वजह से बायपास और उसे जोड़ने वाली मुख्य सड़क के काम को रोकना पड़ा है। मालेगाव-रिसोड राष्ट्रीय महामार्ग पर पैनगंगा नदी के ऊपर ब्रिज बनाने का काम आधा पूरा हुआ है. यह काम पूरा करने में शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अड़चनें डाली जा रही हैं. एक और जगह का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने लिखा है कि वाशिम जिले के सेलू बाजार गांव से होकर जाने वाली सड़क का काम भी शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं की वजह से रोकना पड़ा है. उन्होंने लिखा है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मशीनें जला दी हीं। गडकरी का पत्र मिलते ही मुख्यमंत्री तुरंत ऐक्शन में दिखाई दे रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें