29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदाढ़ी बढ़ाने से नहीं बन सकते पीएम, राहुल पर भाजपा नेता का...

दाढ़ी बढ़ाने से नहीं बन सकते पीएम, राहुल पर भाजपा नेता का तंज  

गुजरात में कांग्रेस के शासन काल में अडाणी ने की तरक्की   

Google News Follow

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में उद्योगपति गौतम अडानी पर की गयी टिप्पणी का हवाला देते हुए राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के शासन काल में अडाणी ने तरक्की की। उन्होंने कहा कि कोई महज दाढ़ी बढ़ाकर प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद अडाणी के औद्योगिक साम्राज्य में अभूतपूर्व प्रगति हुई और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 609 वें नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गये। उनकी इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने उन्हें ”बेबुनियाद आरोप” नहीं लगाने और अपने दावों को लेकर सबूत पेश करने को कहा था।
मुनगंटीवार ने कहा कि मैं मानता हूं कि कोई दाढ़ी बढ़ा लेने भर से प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है, व्यक्ति अपनी प्रतिभा का विस्तार कर प्रधानमंत्री बनता है। आज जब आप (गांधी) अडाणी की बात कर रहे हैं लेकिन क्या आपको पता नहीं है कि अडाणी ने संपन्नता कब हासिल की?’’ वन, संस्कृति मामले और मात्स्यिकी मंत्री मुनगंटीवार कस्बा पर्थ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस क्षेत्र में 26 फरवरी को उपचुनाव है।
मुनंगटीवार ने कहा कि 1993 में जब चिमनभाई पटेल (गुजरात के) मुख्यमंत्री थे , तब आप (कांग्रेस ही) ही थे जिसने 10 पैसे प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन दी थी। जब छबीलदास मेहता गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मुंद्रा बंदरगाह का काम (अडाणी ग्रुप को) दिया गया था।’’ उन्होंने कहा कि अडाणी विवाद में कांग्रेस की ओर से झूठ फैलाने की चेष्टा की जा रही है। जब उनसे शिवसेना के मुखपत्र में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर की गयी टिप्पणी के बारे में पूछा गया और उनसे यह भी पूछा गया कि क्या शिवसेना (उद्धव), कांग्रेस और राकांपा के महा विकास आघाड़ी में अशांति है जो अब सामने आने लगी है तो उन्होंने कहा , ‘‘ …..उनके यहां क्या हो रहा है, उसके बारे में टिप्पणी करने की मुझे कोई जरूरत नजर नहीं आती है।’’

  ये भी पढ़ें 

अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जन्मदिन समारोह

राज्यसभा में PM ने पूछा, गांधी परिवार को नेहरू सरनेम से शर्मिंदगी क्यों?   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें