28 C
Mumbai
Monday, December 8, 2025
होमन्यूज़ अपडेटकोलेस्ट्रॉल कम करने से वजन घटाने तक, सेहत के लिए वरदान गुड़हल...

कोलेस्ट्रॉल कम करने से वजन घटाने तक, सेहत के लिए वरदान गुड़हल की चाय

Google News Follow

Related

गुड़हल का फूल न केवल देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि सेहत का भी खजाना है। देवी-देवताओं को प्रिय इस फूल के औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाव करने में भी कारगर हैं। गुड़हल के फूल से बनी चाय के सेवन करने से कई समस्याओं की छुट्टी होती है। इस बात की पुष्टि भारत सरकार का आयुष मंत्रालय करता है। मंत्रालय गुड़हल की चाय को सेहत के लिए फायदेमंद बताता है। इसका नियमित सेवन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।

गुड़हल की चाय के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। गुड़हल की चाय हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के मरीजों के लिए बहुत अच्छी है। यह रक्त वाहिकाओं को आराम देती है और ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक तरीके से कम करती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह वजन घटाने में मददगार है। गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को बाहर निकालने में सहायक है। यह कम कैलोरी वाली ड्रिंक होने के कारण डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है। इसके अलावा यह लिवर को स्वस्थ रखती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है।

घर पर गुड़हल की चाय बनाने की विधि भी आसान है। हालांकि, सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लेनी चाहिए। दिन में 1-2 कप पीना काफी है। ज्यादा मात्रा में लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी है, खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं और लो ब्लड प्रेशर वालों को।

यह भी पढ़ें:

जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस; सात देशों के चीफ जस्टिस की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह!

माओवाद समाप्त! आत्मसमर्पण के लिए तैयार हुए माओवादी

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,707फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें