29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्या सीएम ने दिए हैं मनसे नेता की पत्नी के मामले में...

क्या सीएम ने दिए हैं मनसे नेता की पत्नी के मामले में पुलिस को सैटलमेंट के आदेश,जानें पूरा मामला

Google News Follow

नवी मुंबई। नवी मुंबई शहर मनसे केअध्यक्ष गजानन काले की पत्नी संजीवनी काले द्वारा अपने पति पर उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने समेत विवाहेतर संबंध रखने के लगाए गंभीर आरोप के मामले में अलग ही मोड़ आ गया है। नया प्रकरण यह है कि इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं की, बल्कि सैटलमेंट कर उस पर घर बसाने का दबाव बनाया। समूचे मामले को लेकर संजीवनी के न्याय पाने की आस में भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ से संपर्क किए जाने के बाद उन्होंने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को आड़े हाथों लिया है। वाघ ने उन पर गरजते हुए सवाल दागा है कि राज्य में यह क्या चल रहा है ?

पुलिस बोली-तुम जो चाहो, मैं कर सकता हूँ

चित्रा वाघ ने संजीवनी काले द्वारा भेजे गए एक वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में संजीवनी ने कहा है, ‘ नमस्कार चित्रताई, मैं संजीवनी गजानन काले हूं। मैंने 11 तारीख को अपने पति गजानन काले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, 3 दिन बीत चुके हैं, पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, मुझे न्याय नहीं मिला है। इसलिए मैं कल पुलिस के पास गई थी। तब वहां मुझसे सैटलमेंट की बात कही गई। मुझसे कहा गया – तुम जो चाहो, मैं कर सकता हूँ।’ मैं उसे थाने ले आता हूँ, समझौते की भाषा कुछ इस तरह से की गई है….चित्रताई, मुझे इंसाफ चाहिए, भीख नहीं चाहिए ….मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे बच्चे के लिए। ‘

किसने दी सेटलमेंट की अथॉरिटी

ट्विटर पर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और महाराष्ट्र पुलिस को टैग करते हुए चित्रा वाघ ने सवाल खड़े किए हैं.कि राज्य में यह क्या चल रहा है ? क्या आपने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई किए बिना मामले को निपटाने का आदेश दिया है ?” नवी मुंबई पुलिस अपराध दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं करती ? वे किस अथॉरिटी से सेटलमेंट की बात कर रहे हैं ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें