28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे सरकार ने एक और 26/11 जैसी घटना दोहराने की सुपारी ली...

ठाकरे सरकार ने एक और 26/11 जैसी घटना दोहराने की सुपारी ली है क्या? अतुल भातखलकर का तीखा सवाल

Google News Follow

मुंबई। मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री लगता है सो रहे हैं। मुंबई में दिन पर दिन ड्रग्स, हथियार मिल रहे हैं। खुलेआम ड्रोन की विक्री हो रही है और राज्य की ठाकरे सरकार है कि सिर्फ वसूली में जुटी हुई है। क्या ठाकरे सरकार महाराष्ट्र में एक और 26/11 जैसी घटना दोहराने की सुपारी ली है? इस तरह का तीखा सवाल भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने महाराष्ट्र सरकार से की है।

मुंबई के डोंगरी इलाके में नूर मंजिल की इमारत में मिले ड्रग्स और हथियारों की फैक्ट्री का मामला जहां ताजा है, वहीं अवैध रूप से ड्रोन बेचने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, मुंबई में इसकी बिक्री पर पहले से ही रोक लगी है। इस पर बीजेपी के मुंबई प्रभारी और कांदिवली पूर्व के विधायक अतुल भातखलकर ने एमवीए सरकार से तीखा सवाल किया है कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल सो रहे हैं। भातखलकर ने इसकी तुरंत तहकीकात करने की मांग गृह मंत्री से की है।

कल एक अखबार ने मुंबई के बोरा बाजार, लैमिंगटन रोड व गोरेगांव के मोतीलाल नगर में स्टिंग ऑपरेशन कर ड्रोन रैकेट की अवैध बिक्री का पर्दाफाश किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इस तरह से ड्रोन बेचने वाले दलालों के रैकेट का भी पर्दाफाश हुआ है। अगर एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन से इतने बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो जाता है तो क्या राज्य के गृह विभाग को इसकी भनक नहीं होती है? मुंबई जैसे शहर में इतने सारे राष्ट्रविरोधी कृत्य हो रहे हैं, राज्य का गृह विभाग क्या कर रहा है।

एक बार फिर से मुंबई में अपराध में वृद्धि होने लगी है, जिसमें हत्या, बलात्कार, व्यापारियों से फिरौती आदि अपराध बढ़ रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री को मुंबई में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने,अपराध को कम करने के लिए हथियारों, नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की खुली बिक्री पर रोक लगानी चाहिए। इस तरह के तीखे सवाल पूछकर भातखलकर ने सरकार से इस पर ध्यान देने का आवाहान किया है।

https://fb.watch/6FiZ2SKnj8/

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें