27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआज भी मुंबई में हो सकती है भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी...

आज भी मुंबई में हो सकती है भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई में शनिवार को भी जारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हल्‍की और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

भारी बारिश के चलते मुंबई के निचले इलाकों- वडाला, सायन और गांधी मार्केट की सड़कों पर पानी जमा गया है।  उधर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बसों के रूट में भी बदलाव किया है साथ ही हार्बर लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे CPRO के मुताबिक भारी बारिश और जलभराव के चलते शुक्रवार को दिन भर कुर्ला-विद्याविहार के पास ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही थीं।
स्लो लाइन ट्रैफिक कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया था। हार्बर लाइन पर भी ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही थीं, ऐसे में आज भारी बारिश होने के बाद स्थिति और ख़राब होने की आशंका है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ ही अब वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसव हाईवे पर भी भारी जाम लग गया है। तेज बारिश के कारण दहिसर चेक नाका पर भी लंबा जाम देखा जा रहा है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर होने वाली बारिश से लोगों की मुसीबत और बढ़ेगी। बता दें कि मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 48% ज्यादाहै। पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 77% ज्यादा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें