29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रलयंकारी बारिश से संकटग्रस्त कोंकण के लिए बढ़े मदद के हाथ

प्रलयंकारी बारिश से संकटग्रस्त कोंकण के लिए बढ़े मदद के हाथ

खानपान की चीजों सहित कपड़े, अनाज, पेयजल, आर्थिक मदद जुटाकर भेज रहे आरएसएस के स्वयंसेवक व भाजपा कार्यकर्ता ठाणे भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक निरंजन डावखरे ने मदद कार्य के लिए कोंकण में जमाया डेरा

Google News Follow

मुंबई। कोंकण में प्रलयंकारी मूसलाधार बारिश ने कइयों की घर-गृहस्थी उजाड़ दी है। कुदरती आपदा और महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार की लापरवाही से बेहाल इन नागरिकों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भारतीय जनता पार्टी ने पहल की है। राज्य भर में कई जगह आरएसएस के स्वयंसेवक व भाजपा कार्यकर्ता कोंकण के लिए मदद जुटा रहे हैं, जिसमें ठाणे का भी शुमार है।
बुधवार रात से जारी विनाशकारी बारिश ने कोंकण में हाहाकार मचा दिया है। भीषण संकट के इन हालात से जूझ रहे कोंकणवासियों को उबारने के लिए कई स्वयंसेवी संगठनों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, जिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अव्वल है।
लोगों से अपील करके चादर/ब्लैंकेट, बोतलबंद शुद्ध पेयजल, ‘रेडी टू ईट’ खानपान की चीजें, अनाज, राशनिंग किट, मिश्रित सामग्री (सिर्फ – चावल, दाल, मिर्च पावडर, नमक, हल्दी, आलू, प्याज), टॉर्च, मोमबत्ती-माचिस, घर की सफाई के लिए फ्लोअर क्लीनर, साड़ी, शर्ट, टी-शर्ट, पैंट, महिला की सलवार-कुर्ती (पंजाबी ड्रेस), छोटे बच्चों के कपड़े सहित आर्थिक मदद भी संग्रहित कर कोंकण भेजी जा रही है।
ठाणे भाजपा भी इस काम में पीछे नहीं है। उसने शनिवार को पानी की बोतलें व अनाज लदे दो ट्रक कों कण भेजे। ठाणे भाजपा अध्यक्ष एवं कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निरंजन डावखरे फिलहाल कोंकण में ही जमे हुए हैं। जल्द ही ठाणे से भाजपा के स्वयंसेवकों का काफिला मदद कार्य में हाथ बंटाने कोंकण के लिए रवाना होने जा रहा है।
मदद के इस काम में ठाणे के जो नागरिक सहभागी होने के इच्छुक हैं, वे निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं अथवा आर्थिक मदद करने के इच्छुकों के लिए नीचे सभी संबंधित बैंकों का विवरण दिया गया है। (80G मुहैया है)

बैंकों का विवरण –
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड,
प्रताप व्यायामशाला सेवा संस्था,
सेविंग एकाउंट नंबर – 003110100016222
IFSC: TJSB0000003
वाता का ब्यौरा – पूरा नाम, पता, PAN NO

संपर्क के लिए नंबर –
उदय लेले – 9322989800
कल्पेश देवकर – 908279332
निनाद मुंगी – 9619903590

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें