25 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबांग्लादेश में चाय बागान में काम करने वाले हिंदू मजदूर की हत्या

बांग्लादेश में चाय बागान में काम करने वाले हिंदू मजदूर की हत्या

हाथ और पैर रस्सी से बंधा हुआ शव मिला

Google News Follow

Related

बांग्लादेश में बार-बार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने और विशेष रूप से हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब तक हुई कई घटनाओं में हिंदुओं को लक्ष्य कर मारा गया है। इसी बीच एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। बुधवार (11 फरवरी) को पूर्वोत्तर बांग्लादेश के मौलवीबाजार क्षेत्र में 28 वर्षीय हिंदू पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

चाय बागान में काम करने वाले पीड़ित का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को ढाका से करीब 200 किमी पूर्वोत्तर स्थित चाय बागान में रतन शुभो कार का शव मिला। कमलगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अब्दुल अवल ने पुष्टि की कि रतन शुभो कार इस्लामपुर यूनियन के अंतर्गत चंपारण चाय बागान में काम करते थे।

सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने सबसे पहले रतन का शव देखा। शव पर चोट के निशान पाए गए। रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया कि परिवार कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रतन का शव बागान में पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। लक्ष्मण ने कहा कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया गया।

कुछ दिन पहले मैमनसिंह में एक चावल व्यापारी की भी बेरहमी से हत्या की गई थी। साउथ एशिया फोरम फॉर फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिलीफ के बयान के अनुसार, बांग्लादेश में पिछले 45 दिनों में हिंदुओं की कम से कम 15 लक्षित हत्याएं दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें:

लाल किले पर आतंकी हमलें को UN प्रतिबंध रिपोर्ट में जैश-ए-मुहम्मद की महिला विंग की पुष्टि

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

चुनावी जीत के बाद तारिक़ रहमान से की पीएम मोदी ने की बातचीत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें