आखिर कब तक खाली रहेगा महिला आयोग अध्यक्ष का पद 

- भाजपा महिला मोर्चा का सवाल

आखिर कब तक खाली रहेगा महिला आयोग अध्यक्ष का पद 

file photo

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे सरकार पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति न कर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सविता कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। कुलकर्णी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि जब मुंबई, नागपुर, पालघर और सोलापुर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं, तब राज्य सरकार बदले की राजनीति करने में लगी हुई है। भाजपा नेता ने कहा, “यह सरकार पिछले 18 महीनों से सत्ता में है। लेकिन फिर भी उसने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली रखा है।” भाजपा नेता ने मांग की कि सरकार को आयोग के अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति करने में तेजी लानी चाहिए।

Exit mobile version