28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहोर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले कितने जहाज मौजूद?

होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले कितने जहाज मौजूद?

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने दी जानकारी

Google News Follow

Related

होर्मुज जलडमरूमध्य में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान द्वारा इस मार्ग पर समुद्री यातायात बंद किए जाने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है। इस बीच ईरान ने भारत के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है, जिससे भारतीयों को राहत मिली है। हालांकि, जलडमरूमध्य के आसपास के इलाके में अभी भी भारत का तिरंगा लिए कई जहाज मौजूद हैं, जिन पर बड़ी संख्या में भारतीय नाविक भी सवार हैं।

भारत सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में इस समय भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज मौजूद हैं। इन जहाजों पर कुल 611 नाविक सवार हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ भी 14 मार्च को यूएई से रवाना हुआ है, यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी गई।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ‘शिवालिक’ एलपीजी कैरियर, जो फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था, वह होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके भारत की ओर रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि जहाज के बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही सभी जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाएं और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि जहाज पर मौजूद माल उतारने में किसी प्रकार की देरी न हो।

सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “पिछले 24 घंटों में किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हर जहाज और उसके क्रू सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में अभी भी भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज मौजूद हैं, जिन पर 611 भारतीय नाविक कार्यरत हैं।”

सिन्हा ने यह भी बताया कि यूएई से रवाना हुआ जहाज 17 मार्च तक कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचेगा। उन्होंने कहा, “भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ 14 मार्च को यूएई से रवाना हुआ है और यह करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है। जहाज और उस पर मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। यह जहाज कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।”

यह भी पढ़ें:

जन्मदिन पर राजपाल यादव बोले जिंदगी का असली मकसद सेवा करना है!

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही!

ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड पर पीएम मोदी ने पीड़ितों को राहत राशि घोषित की! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें