33 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकैसे हुई राणे की गिरफ्तारी,जानें?

कैसे हुई राणे की गिरफ्तारी,जानें?

Google News Follow

Related

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार किए जाने की खबर इस तरह की जानकारी मिली है। गिरफ्तारी से पूर्व जमानत की अर्जी नामंजूर हो गई। रत्नागिरि कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकरा दी। रत्नागिरि पुलिस अधीक्षक नारायण राणे से मिलने पहुंचे। कागजी कार्रवाई की और नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया। नारायण राणे को अब रत्नागिरि कोर्ट में पेश किया जाएगा। नासिक पुलिस आयुक्त दीपक पांड्ये ने उनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया था, उन्होंने रत्नागिरि पुलिस से आग्रह किया था कि वे नारायण राणे को अरेस्ट करे।

रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई के वक्त पुलिस की बंदोबस्ती बढ़ा दी गई। संगमेश्वर में नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया है। नारायण राणे अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट चले गए थे, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। रत्नागिरि पुलिस द्वारा गिरफ्तार गया है.इससे पहले नारायण राणे के खिलाफ नासिक, पुणे सहित चार जगहों पर केस दर्ज किया गया था। राणे के सहयोगी प्रमोद जाठार ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस के पास अरेस्ट वारंट भी नहीं है। एसपी बार-बार बोल रहे हैं कि मुझे पांच मिनट में अरेस्ट करने को कहा है। मेरे ऊपर बहुत दबाव है। मैंने उनसे बार-बार पूछा कि कौन सा दबाव है, यह तो बताओ।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,972फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें