31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना से कैसे बचें,मुंबई के डॉक्टरों ने यूपी के अधिकारियों को बताए...

कोरोना से कैसे बचें,मुंबई के डॉक्टरों ने यूपी के अधिकारियों को बताए टिप्स

ऑनलाईन चर्चा में दिए गए कई सुझाव

Google News Follow

मुंबई। उत्तर प्रदेश में कोरोना से खराब हो रही स्थिति के मद्देनजर मुंबई के डाक्टरो ने यूपी के अधिकारियों को ऑनलाईन इस महामारी से निपटने के गुर सिखाए। ऑनलाईन बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के भीतर बढते कोरोना के संकट ने राज्य सरकार के लिए चिंता बढा दी है, दिन रात काम कर रहे अधिकारियो और डाक्टरों की मेहनत के बाद भी वहां कोरोना के मामलों में उल्लेखनीय कमी नहीं आ रही है। इस बीच तीसरी लहर की आशंका ने राज्य में एक बार फिर लोगों के चेहरे पर तनाव बढा दिया है।

समाज विकास मंच के प्रयासों से मुंबई के विशेषज्ञों चिकित्सकों ने यूपी के भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाईन संबाद किया। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस कोविड की लड़ाई में दिन रात काम कर रहे मिर्जापुर के डिविजनल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को विशेषज्ञ डाक्टरों की सलाह उपलब्ध कराने की पेशकश मैंने की थी। इसके तहत विभागीय आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अगुआई में तीनो जिलो के जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मेडिस्केप इंडिया की अध्यक्ष और वी डाक्टर्स कैंपेन की हेड डा सुनिता दुबे की ऑनलाऊन चर्चा हुई।

इस दौरान भदोही की जिला अधिकारी अर्यका अखौरी ने आक्सीजन और मेडिकल को लेकर एक्सपर्ट राय जाना जिस पर डा. सुनीता ने कहा कि वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं और अगर जरूरत पड़ी तो आक्सीजन भी मुहैय्या कराया जाएगा। मिर्जापुर और सोनभद्र के जिला अधिकारियो ने भी टेली आईसीयू लगाने को लेकर इच्छा जताई। समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने सभी का आभार जताया और आगे भी इस कोविड की लड़ाई में अधिकारियो को हर संभव मदद की बात कही।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें