29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहृदयनाथ मंगशकर को अस्पताल से मिली छुट्टी

हृदयनाथ मंगशकर को अस्पताल से मिली छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हृदयनाथ मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Google News Follow

दिवंगत गायिका स्वर कोकिला एवं स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर के छोटे भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। हृदयनाथ मंगेशकर घर लौट आए हैं। उनके बेटे आ​​दिनाथ मंगेशकर ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के उद्घाटन के मौके पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि उस वक्त उन्होंने वजह नहीं बताई थी।

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हृदयनाथ मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। 84 वर्षीय संगीतकार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर लौट आए हैं।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हर साल हृदयनाथ मंगेशकर स्वागत भाषण देते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया था। आदिनाथ ने बताया था कि ‘पिछले कई सालों से मेरे पिता पंडित हृदयनाथ मंगेशकर जी स्वागत भाषण देते थे और हमारे ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते थे। इस साल वह ऐसा करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें-

राम को नहीं मानने वाले पार्टी के नेता नाना पटोले जायेंगे अयोध्या?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें