27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकॉलेज और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के संबंध में हुई महत्वपूर्ण घोषणा

कॉलेज और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के संबंध में हुई महत्वपूर्ण घोषणा

महाराष्ट्र में कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को उनकी ऑफ़लाइन परीक्षा के दौरान हर घंटे में 15 मिनट का एडिशनल समय दिया जाएगा।

Google News Follow

महाराष्ट्र में कॉलेज और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा हुई है। इसके मुताबिक, राज्य में कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ऑफलाइन परीक्षाओं के दौरान प्रति घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। यह निर्देश राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को उनकी ऑफ़लाइन परीक्षा के दौरान हर घंटे में 15 मिनट का एडिशनल समय दिया जाएगा।

उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने यह फैसला, हाल ही में आयोजित हुई महाराष्ट्र राज्य विश्वविद्यालयों के विभिन्न कुलपतियों के साथ बैठक में लिया गया है। यह फैसला कोविड-19 महामारी के चलते लिया गया है। दरअसल, पिछले दो सालों में कोविड-19 महामारी आने के चलते ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ-साथ ही परीक्षाएं भी इसी मोड में हुई हैं।

ऐसे में स्टूडेंट्स दो सालों के ब्रेक के बाद ऑफलाइन परीक्षाएं देने जा रहे हैं। इसलिए छात्र-छात्राओं को सहूलियत देने के लिए यह एडिशनल समय दिया जा रहा है। वहीं इस संबंध में राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ट्वीट भी किया गया है।

पिछले महीने की शुरुआत में, मुंबई विश्वविद्यालय ने सभी स्वायत्त कॉलेजों को निर्देश दिया कि वे अपने छात्रों को पेपर के दौरान अतिरिक्त समय प्रदान करें, क्योंकि शहर के कुछ कॉलेजों के छात्रों ने ऑफ़लाइन एग्जाम के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं विश्वविद्यालय ने उन्हें दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखने और यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि छात्रों को आसानी से यात्रा करने के लिए समय भी उपयुक्त हो।

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार उम्र, रुतबे और अनुभव में वे मुझसे बहुत बड़े – चिराग पासवान

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें