29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकमीशन के चक्कर में वह युवती यूं खा गई 3 लाख का...

कमीशन के चक्कर में वह युवती यूं खा गई 3 लाख का गच्चा, जानिए कैसे  

Google News Follow

मुंबई। कमीशन के लालच में कांदिवली निवासी एक युवती के 3 लाख रुपए पर पानी फिर गया। लालच में यह युवती एक अजनबी से ठगी गई। धोखाधड़ी के मामले में चारकोप पुलिस ने उस ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खुलासा हुआ है कि फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर टास्क ऑर्डर के कमीशन के बहाने इस युवती से 3 लाख रुपए उड़ाए गए।

इस तरह पनपा लालच: इस युवती को अजनबी ने व्हाट्सएप के जरिए फोन कर कहा था कि वह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ऑर्डर पर कमीशन ले सकती है। कमीशन मिलने की आस में युवती टास्क पूरा करने के लिए राजी हो गई। युवती के हां कहते ही उसने उसे लिंक भेज दिया। उसे कहा गया कि लिंक पर जानकारी भरने पर उसे कमीशन मिलेगा। युवती ने विश्वास करके लिंक खोला और लिंक खुलते ही उसे 68 रुपए मिले।
लालच को मिली खाद: शुरुआती राशि मिलने पर उसने उसे पॉप-अप रिचार्ज के तौर पर 200 रुपए सेंड करने को कहा गया। विश्वास करके युवती ने 200 रुपए भेज दिए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और भी काम करेगी,युवती ने हां कर दी। दोबारा रिचार्ज कराने के बहाने युवती को रुपए भेजने को कहा गया । इस बार उससे डेढ़ हजार रुपए भरवाए 1700 रुपए देकर विश्वास जीत लिया। ज्यादा कमीशन पाने चक्कर में अबकी उसने और  3,000 रुपए भेजे।
ज्यादा रुपए भरो, तो ज्यादा कमीशन: युवती का अब तक इस पर पूरी तरह विश्वास  बैठ चुका था। उसने उसे बताया कि यदि कोई 12 ऑर्डर पूरे करता है, तो उसे कमीशन बढ़कर मिलता है।  लिहाजा, उसने 12 आर्डर के लिए 3 लाख रुपए भर दिए। जब युवती को पैसे देने के बाद भी कमीशन नहीं मिला, तो उसने इस बाबत दरियाफ्त की।  बताया गया कि आपके 10 ऑर्डर पूरे हो चुके हैं और 12 ऑर्डर पूरे होने पर ही कमीशन मिलेगा। तब उसे शक हुआ और उसने अपने रुपए वापस करने की कहा। लेकिन उसे मना कर दिया गया। युवती ने इस घटना के बारे में अपने दोस्त को बताया और फिर उस अजनबी के खिलाफ चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस इस प्रकरण में सरगर्मी से जांच कर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें