27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरूस में भूकंप के बाद सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने जारी...

रूस में भूकंप के बाद सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी!

अमेरिकी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

Google News Follow

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद वैश्विक सतर्कता बढ़ गई है। इस भू-सांवेगिक हलचल के कारण प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कैलिफोर्निया, हवाई और अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्यों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर चेतावनी जारी करते हुए कहा, “हम 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी खतरे पर नजर बनाए हुए हैं। कैलिफोर्निया, अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।” दूतावास ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन, अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसियों और यूएस सुनामी चेतावनी केंद्र की सलाह का सख्ती से पालन करें।

इसके साथ ही नागरिकों को तटीय इलाकों से दूर रहने, ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर जाने, आपात किट तैयार रखने और अपने मोबाइल व संचार उपकरण चार्ज रखने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में संपर्क के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 और ईमेल सुविधा भी मुहैया कराई है।

इसी बीच जापान सरकार ने भी अपने तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि सुनामी से जुड़ी सभी सूचनाएं समय पर और सटीक ढंग से नागरिकों तक पहुंचाई जाएं। निवासियों को निकालने, राहत कार्यों में तेजी लाने और नुकसान को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए हैं।

होक्काइडो और जापान के अन्य पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों को लहरों की संभावित ऊंचाई और आगमन समय की जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है।

रूस, जापान और अमेरिका के आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं और लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। आम लोगों से अफवाहों से दूर रहकर केवल आधिकारिक सूचनाओं और सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें:

बाघों के होने का मतलब सही सलामत हैं जंगल : रणदीप हुड्डा!

महंत स्वामी की प्रेरणा से संस्कृत जागरण का अभिनव अभियान!

चीन को पछाड़ भारत बना अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक!

8.7 तीव्रता का भूकंप, जापान व अमेरिका में सुनामी अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें