29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​मात्र 5 दिन में 75 किमी सड़क निर्माण का भारत ने रचा...

​मात्र 5 दिन में 75 किमी सड़क निर्माण का भारत ने रचा इतिहास ​

सड़क का निर्माण राजपथ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा किया गया है और हाईवे पर लोनी से बोरगांवमंजू तक 75 किमी सड़क ​​​​की ​डामरी​ कंक्रीट का उपयोग करके बनाई गई है। इस​के लिए 728 ​​कर्म​चारी कार्य ​​में​ लगे हुए थे|

Google News Follow
महाराष्ट्र ​में कम से कम समय में ​सड़क​ निर्माण कार्य को पूर्ण करने को लेकर​ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। अमरावती से अकोला तक 75 किलोमीटर की सड़क रिकॉर्ड समय में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी। स्वतंत्रता के अमृत उत्सव के लिए सड़क निर्माण एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बन गया है।​
अमरावती से अकोला राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क का रिकॉर्ड तोड़ निर्माण 3 जून से शुरू हुआ था। निर्माण मंगलवार,7जून को पूरा किया गया था। 75 किमी की यह सड़क पांच दिनों में बनकर तैयार हुई है। काम को बाद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध किया गया था।
सड़क का निर्माण राजपथ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा किया गया है और हाईवे पर लोनी से बोरगांवमंजू तक 75 किमी सड़क ​​​​की ​डामरी​ कंक्रीट का उपयोग करके बनाई गई है। इस​के लिए 728 ​​कर्म​चारी कार्य ​​में​ लगे हुए थे|

रिकॉर्ड के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट मिला। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ऑनलाइन मौजूद थे। “​​यह एक ऐतिहासिक क्षण है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम को बधाई​ दिया​।
75 किमी की​ निर्बाध​ रूप से ​ ​डामरी ​कंक्रीट सड़क का काम पूरा किया।​ ​नितिन गडकरी ने इस अवसर पर ​सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों को धन्यवाद​ किया​।​और कहा कि​ ​इस सुखद अवसर पर ​पूरे देश को गर्व है​|
​यह भी पढ़ें-​

पहले बताओ धर्मनिरपेक्ष है क्या आप की सरकार?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें