29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमाइक्रोटनलिंग: सालों का काम 28 दिनों में पूरा, भारत ने पाइपलाइन निर्माण...

माइक्रोटनलिंग: सालों का काम 28 दिनों में पूरा, भारत ने पाइपलाइन निर्माण में रचा इतिहास!

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दी जानकारी

Google News Follow

असम की बेकी नदी के नीचे माइक्रोटनलिंग ऑपरेशन की सफलता को केंद्र पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे भारत ने पाइपलाइन निर्माण में एक नया मानक स्थापित कर दिया है। वर्षों से तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे इस प्रोजेक्ट को मात्र 28 दिनों में पूरा कर देश की सबसे पुरानी क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन को पुनर्जीवित कर दिया गया, जो पूर्वोत्तर भारत के विकास की जीवनरेखा मानी जाती है।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “साहस और नवाचार असंभव को संभव बना देते हैं। माइक्रोटनलिंग… एक बेहतरीन तकनीक है — न खुदाई, न सतह को कोई नुकसान… सिर्फ सटीकता, और वह भी नदी के गहरे भीतर!”

उन्होंने बताया कि पारंपरिक तकनीकों जैसे ओपन कट, एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) और सस्पेंशन मेथड से समाधान खोजने की कोशिश की गई, लेकिन बेकी नदी की तलहटी में ये सभी उपाय विफल रहे। इसके बाद जर्मनी निर्मित Herrenknecht AVN 1600 MTBM जैसी दुनिया की सबसे उन्नत माइक्रोटनलिंग मशीन का सहारा लिया गया, जिसने चुनौती को ही चुनौती दी और असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।

भारत की यह क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन बेकी नदी के नीचे से गुजरती है और इसकी लंबाई 434 किलोमीटर है। पिछले छह दशकों से यह पाइपलाइन पूर्वोत्तर भारत के औद्योगिक, आर्थिक और ऊर्जा विकास की रीढ़ बनी हुई है। मंत्री ने इसे नॉर्थईस्ट की धड़कन करार देते हुए कहा कि इस 60 साल पुरानी पाइपलाइन को नया जीवन देना अपने आप में एक विशाल इंजीनियरिंग चुनौती थी।

पुरी ने कहा कि केवल 28 दिनों में वर्षों का कार्य पूरा कर एक नया तकनीकी मानक स्थापित कर दिया गया है, जो भविष्य के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में मिसाल बनेगा। इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ भारत के तकनीकी कौशल की झलक मिली है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि भारत अब अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों को अपनाने और लागू करने में वैश्विक स्तर पर पीछे नहीं है।

यह भी पढ़ें:

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ चौथे दिन भी जारी ऑपरेशन!

जबड़ा टूटा, रीढ़ की हड्डी टूटी: स्पाइसजेट कर्मियों पर ‘मर्डरस असॉल्ट’ का लगा आरोप!

पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश का कहर, 140 बच्चों समेत 299 लोगों की मौत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें