27 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमुंबईकरों पर मंहगाई की मार, मार्च से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

मुंबईकरों पर मंहगाई की मार, मार्च से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

मुंबई में 1 मार्च से पांच रूपये प्रति लीटर बढ़ जायेगा भैंस के दूध का दाम।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। जहां कुछ दिनों पहले मुंबई में गाय के दूध के बिक्री मूल्य में वृद्धि हुई थी। वहीं अब मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ ने शहर में भैंस के दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल मुंबई में भैंस का दूध 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 1 मार्च से भैंस का दूध खरीदने के लिए मुंबईकरों को ज्यादा पैसे देने होंगे। यह मूल्य वृद्धि 31 अगस्त तक लागू रहेगी। गुरुवार देर रात एमएमपीए की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।

एमएमपीए के अध्यक्ष सी.के. सिंह ने कहा कि शहर में 3,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले भैंस के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 85 रुपये प्रति लीटर की जाएगी और 31 अगस्त तक लागू रहेगी। सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले भैंस के दूध की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया था। मुंबई में प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक भैंस के दूध की खपत होती है। हालांकि इस समय दूध के ही नहीं दूध से बने प्रोडक्ट्स के दाम में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है। दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे दही, घी, पनीर आदि के दाम में अचानक से इतना इजाफा हो गया है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि एकाएक बढ़ी इस महंगाई से कैसे पार पाया जाए।

बता दें कि इसी महीने अमूल ने दूध के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर,अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस की की मत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। इससे पहले दिसंबर में मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। अमूल ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।

ये भी देखें 

इस दवा के असर से जॉम्बी बन रहे लोग, खौफ में हैं अमेरिकी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,316फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें