27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजम्मू-कश्मीर: 6 साल के बच्चे को कूड़े के ढेर में मिला बंदूक...

जम्मू-कश्मीर: 6 साल के बच्चे को कूड़े के ढेर में मिला बंदूक पर लगने वाला टेलीस्कोप; जांच में निकला चीन निर्मित हथियार

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर में एक छह वर्षीय बच्चे द्वारा कूड़े के ढेर से संदिग्ध उपकरण उठाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। जांच में सामने आया की यह उपकरण वास्तविकता में चीन निर्मित ऐसा टेलीस्कोप है, जिसे बंदूक जैसेहथियार पर लगाया जा सकता है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने रविवार (21 दिसंबर) को सिधड़ा इलाके से इस उपकरण को बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे के परिवार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक सत्यापन के बाद टेलीस्कोप को सुरक्षित कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक ऐसा उपकरण है, जिसे हथियार के साथ फिट किया जा सकता है।Jammu (Rural) Police recovered a telescope (that can be mounted on a weapon) from the Sidhra area.

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के साथ मिलकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह उपकरण वहां कैसे पहुंचा और क्या इसे जानबूझकर छोड़ा गया था।अधिकारियों के मुताबिक, सिधड़ा के असराराबाद इलाके का रहने वाला छह साल का बच्चा दिन में पास के एक कूड़े के ढेर से यह वस्तु उठा लाया था। पूछताछ के दौरान परिवार ने पुलिस को बताया कि बच्चे को इस वस्तु की प्रकृति या उपयोग की कोई जानकारी नहीं थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन तत्काल उपकरण को अपने कब्जे में लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए इलाके में सावधानी बरती गई।

इस बरामदगी के बाद सिधड़ा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका संवेदनशील है, क्योंकि यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का कार्यालय भी स्थित है। बताया गया है कि टेलीस्कोप NIA परिसर से बहुत दूर नहीं मिला, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि फिलहाल किसी भी तरह का तत्काल खतरा नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ ऑल-टाइम टॉप 10 में हुई शामिल हुई ‘धुरंधर’

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ द्वारा उत्पीड़न; भाजपा अल्पसंख्यक नेता नाज़िया इलाही खान का वीडियो वायरल

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने किया ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें