29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम रेलवे का बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

पश्चिम रेलवे का बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

रविवार को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं

Google News Follow

Related

पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार अर्थात 22/23 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22/23 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान अप धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड से बोरीवली/गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। इसी प्रकार, विरार की ओर जाने वाली डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनें गोरेगांव से वसई रोड/विरार के बीच डाउन फास्ट लाइन पर परिचालित होंगी।

रविवार, 23 अगस्त, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्‍त व्यवस्था को ध्यान में रखें।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,640फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें