29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच 6 सितंबर को जंबो ब्लॉक!

चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच 6 सितंबर को जंबो ब्लॉक!

फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें धीमी लाइन से चलेंगी, कई उपनगरीय सेवाएं रहेंगी प्रभावित| 

Google News Follow
पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए रविवार, 6 सितंबर 2026 को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर पांच घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक जंबो ब्लॉक रहेगा।

ब्लॉक के दौरान चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट लाइन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को धीमी लाइनों पर डायवर्ट कर चलाया जाएगा। इसके कारण इस अवधि में यात्रियों को कुछ अतिरिक्त यात्रा समय का सामना करना पड़ सकता है।

जंबो ब्लॉक के चलते कुछ अप और डाउन उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। वहीं, चर्चगेट की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को बांद्रा और दादर स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से वापस रवाना किया जाएगा।

प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे जंबो ब्लॉक के दौरान होने वाले परिचालन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि रख-रखाव का कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण: 6 सितंबर को सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे के बीच चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट लोकल सेवाओं के संचालन में बदलाव रहेगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें