31 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअभिनेत्री कंगना रनौत ने अदालत से कहा, मेरी बहन का बयान करें...

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अदालत से कहा, मेरी बहन का बयान करें दर्ज

 जावेद अख्तर मानहानि मामला

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि शिकायत मामले में मुंबई की एक अदालत से उनकी बहन रंगोली चंदेल का बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है। रनौत ने शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर. आर. खान के समक्ष अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से याचिका दायर की। अदालत ने मामले को 11 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया है।

पिछले महीने, रनौत मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं थीं और मामले में खुद के निर्दोष होने का दावा किया। जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रनौत ने टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा। अपनी शिकायत में अख्तर ने दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘गुट’ का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा। इस मामले को लेकर कंगना ने भी अख्तर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा कर रखा है।

ये भी पढ़ें 

संजय राउत को गाली देने का ऑडियो ​हुआ​​ वायरल

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री का कार्यक्रम रद्द 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें