29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकाशी विकास मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा

काशी विकास मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की तस्वीर बदल कर रख दी है। काशी का विकास मॉडल दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बन रहा है। इससे पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल रहा है। सात सालों में विकास का पहिया ऐसा घूमा की काशी का कायाकल्प हो गया। यह विचार आज उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने काशी पत्रकार संघ के आमंत्रण पर पराड़कर स्मृति भवन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि काशी के विकास का लाभ पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष और हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों की महती भूमिका है।
 संतोष आरएन सिंह ने आगे बताया कि गोरखपुर में वे अपने स्व.पिताजी आरएन सिंह की स्मृति में डायलिसिस सेंटर की स्थापना  कर रहे हैं जहां पर मात्र ₹1 में डायलिसिस प्रक्रिया होगी।इस डायलिसिस सेंटर का पहली जनवरी 2023 को शुभारंभ संभावित है। उन्होंने बताया की उनके पिता आरएन सिंह के कार्यकाल में उत्तर भारतीय संघ भवन का निर्माण हुआ। जिसके माध्यम से सेवा कार्य को वे अंजाम देते थे। उनके काम को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।

स्वागत संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह और संचालन महामंत्री डॉ. अत्रि भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रुपानी ने किया। इस अवसर पर सर्व श्री आर संजय, राजेश राय, सुरेश चंद्र मिश्रा, डॉ. विकास सिंह, देव कुमार केसरी, शंकर चतुर्वेदी, विमलेश कुमार चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, हरी बाबू श्रीवास्तव, विजय शंकर गुप्ता, मुन्ना लाल साहनी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

सोनाली फोगाट की मौत की जांच अब CBI करेगी, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें