27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटFIR रद्द कराने HC पहुंची केतकी चितले

FIR रद्द कराने HC पहुंची केतकी चितले

शरद पवार के खिलाफ टिप्पणी का मामला  

Google News Follow

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार की गईं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि ठाणे पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए और उन्हें जेल से रिहा किया जाए।

अभिनेत्री इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने सोमवार को दायर अपनी याचिका में दावा किया कि लोगों के मन में भय पैदा करने की मंशा से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। चितले ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को ‘‘कानूनी प्रकिया का दुरुपयोग’’ करार दिया। उन्होंने अदालत से प्राथमिकी खारिज करने, उनकी गिरफ्तारी को अवैध एवं उनके मौलिक अधिकारों का अपमान घोषित करने और उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश देने का अनुरोध किया।

इस याचिका पर 10 जून को सुनवाई होने की संभावना है। फिल्म और टीवी अभिनेत्री चितले (29) को पवार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिनजक पोस्ट साझा करने के मामले में 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। चितले द्वारा साझा किया गया पोस्ट कविता के रूप में था और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा व्यक्ति द्वारा लिखा गया था। पोस्ट में कथित तौर पर पवार की ओर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।’’

ये भी पढ़ें 

नीदरलैंड के नेता गीर्ट विल्डर्स ने नूपुर शर्मा का किया समर्थन, कहा- डरो नहीं!  

कानपुर उपद्रव अब कोई नहीं बचेगा: अवैध मकानों पर कार्रवाई की तैयारी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें