27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोल्हापुर : गोकुल शिरगांव "एमआयडीसी" केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग

कोल्हापुर : गोकुल शिरगांव “एमआयडीसी” केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग

आग से फैले आसमान में काले धुएं के गुब्बार के कारण नागरिकों में भय का माहौल है| कंपनी में भीषण आग लगने के कारण आसपास की कंपनियों को भी बंद कर दिया गया है।

Google News Follow
कोल्हापुर के गोकुल शिरगांव एमआयडीसी के एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आयी है| इस आग से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई है|
कोल्हापुर के गोकुल शिरगांव एमआईडीसी में एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। इस आग से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण है कि पूरी कंपनी इसमें जलती नजर आ रही है| आग पूरी कंपनी में फैल गई। इस आग की वजह से इलाके में काफी मात्रा में आसमान में काले धुएं का बादल छा गया है| आग के कारण कंपनी में समय-समय पर विस्फोट की आवाजें आ रही हैं। इससे पूरी प्रशासनिक व्यवस्था में हड़कंप मच गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। युद्ध स्तर पर आग बुझाने का काम चल रहा है। लेकिन आग से फैले आसमान में काले धुएं के गुब्बार के कारण नागरिकों में भय का माहौल है| कंपनी में भीषण आग लगने के कारण आसपास की कंपनियों को भी बंद कर दिया गया है। इस कंपनी में आग लगने की प्रारंभिक सूचना दोपहर 3.00 बजे के करीब मिली।

एक ओर जहां आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं ​दूसरी​ ओर आग को ​​देखने के लिए ​ ​बड़ी​ संख्या में लोग इकठ्ठे हो रहे है| ​​इसलिए पुलिस द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है।​
 
यह भी पढ़ें-

​पुणे रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें