31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोलकाता: जोधपुर पार्क स्थित कैफे में धमाका!

कोलकाता: जोधपुर पार्क स्थित कैफे में धमाका!

एक कैफे में काम करने वाला एक लड़का विस्फोट के बाद झुलस गया, जिससे शटर उड़ गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Google News Follow

दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित एक कैफे में धमाके की खबर आरही है। बताया जा रहा है की बुधवार (8 अगस्त) सुबह 11 बजे के करीब यह धमाका हुआ। कुछ स्थानिकों ने शुरु में कैफे में गैस लिक होने का अंदाजा लगाया जबकि मौके पर पहुंचे दलों का कहना है की जांच होने तक कुछ कहा नहीं जा सकता ।

बता दें की जोधपुर पार्क में स्थित इस कैफे को खुले ज्यादा समय नहीं हुआ था। स्थानिकों ने बताया की यह कैफे सुबह ही खुला था जिस वजह से इसमें कोई ग्राहक भी नहीं था। इस धमाके में आग से एक व्यक्ती गंभीर रूप से झुलसने की भी खबर सामने आयी है।

धमाके के बाद कैफे में आग लगते ही मौके पर अग्निशमन दल भी पहुंचा। आग पर काबू पाने के बाद ही टीमें अंदर घुस पायी। धमाके के बाद जला हुआ फर्नीचर और अलग थलग बिखरी चीजें नजर आ रहीं थी। स्थानिक नगरसेवक मौसमी दास ने बताया है,”जोधपुर पार्क में एक कैफे में काम करने वाला एक लड़का विस्फोट के बाद झुलस गया, जिससे शटर उड़ गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमने शुरू में सोचा कि एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ होगा।”

आपको बता दें विस्फोट का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, जबकि कुछ स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि सिलेंडर फटने से ऐसा नहीं हुआ होगा।

यह भी पढ़ें:

विनेश फोगाट के ओलंपिक अयोग्यता पर बृजभूषण सिंह के बेटे की पहली प्रतिक्रिया; कहा…!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें