29.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसावरकर स्मारक में सीखिए अब तलवार चलाना

सावरकर स्मारक में सीखिए अब तलवार चलाना

Google News Follow

मुंबई।  तलवारबाजी के खेल के लिए मुंबई फेंसिंग एसोसिएशन के सहयोग से दादर के स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में अब सावरकर फेंसिंग क्लब की स्थापना की गई है। क्लब का उद्घाटन शनिवार, 4 सितंबर, 2021 की शाम हुआ। इससे स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में अब  नई पीढ़ी भी  इस मनमोहक व बेहद रोमांचकारी खेल को सीख उसका लुत्फ उठा सकेगी।

नई पीढ़ी से अपेक्षा: समारोह के संयोजक व सावरकर स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर ने क्लब की पहल का स्वागत किया। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ओलंपिक के इतिहास में पहली बार एक भारतीय एथलीट इस खेल में क्वालीफाइंग स्तर पर पहुंचा है, उन्होंने इस नई पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस खेल को बढ़ावा दिए जाने तथा नई पीढ़ी से इसमें उत्कृष्टता हासिल करने की अपेक्षा है।

इच्छुक करें यहां संपर्क: 
इस अवसर पर स्वातंत्र्यवीर स्मारक की कोषाध्यक्ष मंजिरी मराठे, कार्यवाहक राजेंद्र वराडकर और सहयोगी स्वप्निल सावरकर समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। इस मौके पर मुंबई फेंसिंग एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। इस पहल में हिस्सा लेने के इच्छुकों से  252 स्वातंत्र्यवीर सावरकर मार्ग, स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक, शिवाजी उद्यान, दादर, टेलीफोन नंबर – 022-24465877 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

क्रीड़ा जगत के दिग्गजों का जमघट: 
उद्घाटन समारोह में भारतीय ओलंपिक समिति के संयुक्त सचिव नामदेव शिरगांवकर मुख्य अतिथि थे। साथ ही इस अवसर पर  जंप रोप एसोसिएशन (मुंबई) के कार्याध्यक्ष सुनील मोरे, डायरेक्टर ऑफ इंशुरेंस के महाराष्ट्र प्रदेश उपनिदेशक अनंत इंदुलकर, वुडबॉल गेम के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हेमंत भालेराव, मुंबई फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल वाघमारे आदि की प्रमुख उपस्थिति थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें