28.2 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपाकिस्तान के गढ़ में खौफ! मस्जिद के बाहर अचानक गिरा LeT कमांडर

पाकिस्तान के गढ़ में खौफ! मस्जिद के बाहर अचानक गिरा LeT कमांडर

कारी सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध मौत

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सीनियर कमांडर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ने के लिए कुबा मस्जिद पहुंचने से पहले एक अनजान रेस्टोरेंट में खाना खाया था। इसके बाद वह अचानक मस्जिद के गेट पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई। कारी सईद लश्कर के उस विभाग का इंचार्ज था जो जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था।

उसकी अचानक मौत की खबर ऐसे समय में आई है जब लश्कर के एक बड़े ऑपरेटिव ने दावा किया है कि, अज्ञात लोगों ने पाकिस्तान के अंदर संगठन के करीब 30 सदस्यों को मार डाला है। एक वीडियो में रिजवान हनीफ यह दावा करते हुए दिख रहा है कि पिछले तीन-चार सालों में 2008 के मुंबई हमलों (जिनमें 166 लोग मारे गए थे) के लिए जिम्मेदार उनके प्रतिबंधित संगठन के कई सदस्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के अलग-अलग इलाकों में मारे गए हैं।

पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावालाकोट और मुजफ्फराबाद में अज्ञात लोगों ने लश्कर-ए-तैयबा के 30 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। यह पहली बार है जब लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े किसी आतंकवादी ने ऐसी हत्याओं की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। लश्कर-ए-तैयबा पर अल-कायदा और तालिबान से संबंधों के कारण 2005 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया था।

यह भी पढ़ें-

बॉर्डर पर ग्रीन एनर्जी के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,770फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें